HomeUncategorizedकिसानों कि मांग पर सोयाबीन 6000 प्रति क्विंटल करने कि मांग कि  ...

किसानों कि मांग पर सोयाबीन 6000 प्रति क्विंटल करने कि मांग कि   सड़कों पर उतरेगा किसान यूनियन

परिवेश पटेल 

 सोयाबीन भाव को लेकर ट्रेक्टर यात्रा का आयोजन कर रही है जो कि पेटलावद मंडी प्रागण से शुरू होकर रायपुरीया, रामनगर, मोहनकोट, बनी, बोलासा, पिठडी, तारखेडी, जामली, बरवेट, बावड़ी, सारंगी, मांडन, मठमठ,गंगाखेडी, करवड, रामगढ़, देहण्डी, बामनिया, खवासा, अमरगढ, कोदली, रूपगढ और पेटलावद में समापन होगा।कार्यक्रम 1/9/24 से शुरू होगा जो कि 2 दिन का रहेगा हर गाँव में किसानों को ट्रेक्टर यात्रा अपने अपने गाँव में यात्रा करवाने कि जिम्मेदारी दी जायेगी क्योंकि ये काम सभी किसानों का है इसलिए सभी गाँव में जहाँ भी यात्रा जायेगी उसकी जिम्मेदारी किसानों कि रहेगी यात्रा का खर्च वाहन भारतीय किसान यूनियन करेगी किसी भी किसान से कोई भी खर्च नहीं लिया जायेगा और अगर कोई देना चाहेगा तो स्वेच्छा से अपना सहयोग दे सकेगा इसकी छूट रहेगी,

किसी भी किसान पर दबाव नहीं बनाया जायेगा ,समस्या भाव को लेकर है जो कि बहुत गंभीर बन चुकी है जिस हिसाब से वर्तमान में सोयाबीन के भाव है उस हिसाब से तो लागत भी निकालना मुश्किल है क्योंकि जो सोयाबीन आज से 10 साल पहले बिकती थी उसी भाव में आज बिक रहा है जबकि खर्च 4 गुना बढ गया है जिसमें किसानों कि आर्थिक स्थिति बिगड जायेगी

भारतीय किसान यूनियन ने किसानों से सलाह लेकर किसानों कि मांग पर सोयाबीन 6000 प्रति क्विंटल करने कि मांग कि हे यूनियन ने किसान संबंधित सभी वर्गों व्यापारी,कृषि संबंधित दुकानदार, कृषि यंत्र, कृषिओजार जो भी किसान हितेषी है जिनसे किसानों के कारण व्यापार चलता है सभी

से आग्रह किया है कि किसान की इस मुहीम साथ दे क्योंकि किसानों की आमदनी अगर अच्छी होगी तो सभी का व्यापार अच्छा चलेगा और अर्थव्यवस्था भी अच्छी रहेगी

साथ ही किसानों से भी निवेदन किया है कि यह मुहीम गाँव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेगी, किसान अगर कही जा नहीं सकता है तो गाँव में पंचायत सरपंच, सचिव को अपने गाँव में ही ज्ञापन दे और कोई तहसील में जा सकता है तो एसडीएम व तहसीलदार को भी ज्ञापन दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!