Homeअलीराजपुरबैंक क्लर्क की हॉकी से पिटाई ,महिला को अश्लील मैसेज भेजकर करता...

बैंक क्लर्क की हॉकी से पिटाई ,महिला को अश्लील मैसेज भेजकर करता था परेशान ,बीच रोड महिला ने की पिटाई । वीडियो हो रहा है खूब वायरल ।

जोबट

एक बैंक क्लर्क को महिला को मैसेज भेजना भारी पड़ गया। महिला ने बैंक के सामने ही उसकी हॉकी से पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…

यह पूरी घटना जोबट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक का अस्सिटेंट क्लर्क एक महिला को अश्लील मैसेज भेजता था। जिससे परेशान होकर महिला बैंक गई और उसकी हॉकी से जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

 

जिसमें देखा जा सकता है कि बैंककर्मी को दो लोग पकड़े हुए है और महिला उसे हॉकी से पीट रही है। वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं इस मामले में एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। एक महिला जिसे बैंककर्मी लगातार परेशान कर रहा था। उसके पति को भी अश्लील मैसेज उस महिला के विषय में भेजता था, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। बैंककर्मी को पकड़कर थाने लेकर आए है।

जब मामले की तस्दीक की गई तो पता चला कि यह बैंककर्मी पूर्व में महिला के घर किराये पर रहता था, जब उससे घर खाली कराया गया तो वह लगातार पीछा कर उसे परेशान करता था। फिलहाल बैंककर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!