कट्ठीवाडा /संपत धाकड़
कट्ठीवाड़ा को ऐसे तो मिनी कश्मीर के नाम से जाना जाता है ऐसा ही एक पर्यटन स्थल जो घने जंगल में स्थित ऐतिहासिक वाटर फॉल शराबियों का अड्डा बन गया है. इससे यहां आने वाले पर्यटकों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस प्राकृतिक झरना क्षेत्र से शराबियों की अड्डेबाजी को समाप्त करने, इनके द्वारा फैलाये जा रहे गंदगी को रोकने में कट्ठीवाड़ा पुलिस व वन विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है.

40 से 50 फिट फीट ऊंची पहाड़ी से गिरता है झरना का पानी
उल्लेखनीय है कि यहां प्राकृतिक झरना का पानी लगभग 40-50 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरता है. इसी खूबसूरत नजारे को देखने मध्यप्रदेश सहित,गुजरात आदि राज्यों से प्रतिदिन भारी तादाद में पर्यटक आते हैं. इन पर्यटकों में महिलाओं व बच्चों की संख्या काफी अधिक होती है. पर्यटक वाहन खड़ी कर पैदल झरना की तरफ जब जाते हैं तो रास्ते में जगह-जगह तथा झरना का पानी गिरने वाले स्थल के आसपास युवक खुलेआम शराब का सेवन करते नजर आते हैं.
इस दृश्य को देख पर्यटक बिना विलंंब के वापस लौट जाते हैं. सभ्य परिवार नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे इस तरह का माहौल देखकर प्रभावित हों. इन शराबियों ने पर्यटक स्थल में शराब की बोतलें, प्लास्टिक आदि फेंक कर गंदा कर दिये हैं. ऐसा ही हाल रहा तो यहांं बाहरी पर्यटकों का आना बंद हो जाएगा !