थांदला – नगर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, ताजा घटना में नगर में आवारा कुत्तों ने 8 वर्षीय मासूम बच्चे को बुरी तरीके से काट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय रेहान पिता रिजवान खान को शाम करीब 8:30 बजे के आसपास आवारा कुत्तों ने काट लिया परिजन घायल बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल थांदला पहुंचे,

जहां पर मौजूद स्टाफ नर्स ने इलाज करने से असमर्थता जताई, जिसके बाद तत्काल बच्चों को लेकर परिजन संत टेरेसा मिशन हॉस्पिटल पहुंचे जहां पर बच्चों का उपचार किया गया ।

घायल बच्चों के परिजन का कहना है कि सिविल अस्पताल के मौजूदा स्टाफ ने कहा कि यहां पर कुत्ते के काटने पर लगाए जाने वाले इंजेक्शन मौजूद नहीं है। सिविल अस्पताल में इम्यूनोग्लोबिल व इटानिस इंजेक्शन मौजूद नही था। मौजूद स्टाफ ने बाहर चलने के लिए पर्ची दे दी गई । जिसके बाद हम मिशन हॉस्पिटल में आ गए । अन्य घटना में कुत्तों ने सुनील पिता रूपेश वर्मा को भी काट लिया गया है ।