वॉइस ऑफ झाबुआ
———————–
झाबुआ। थांदला नगर में नकली चांदी बेचने वाले गिरोह के सक्रिय होने की खबर के बीच गुरुवार को स्थानीय व्यापारियों ने सतर्कता दिखाते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवक बाजार क्षेत्र में चांदी के आभूषण सस्ते दामों में बेचने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर व्यापारियों को संदेह हुआ।

जानकारी के अनुसार, युवकों द्वारा दिखाई जा रही चांदी की गुणवत्ता संदिग्ध लगने पर व्यापारियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को पकड़ लिया गया।