रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————–
पेटलावद। सर्पदंश से 5 वर्षीय बालिका की मौत, मिली जानकारी अनुसार ग्राम मोईचारणी में सर्पदंश से एक 5 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मोईचारणी निवासी रामचंद्र डिंडोर की 5 वर्षीय बालिका टीना को घर पर सांप ने काट लिया।
जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बामनिया पुलिस चौकी पर दी गई जिस पर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर शव का पेटलावद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। व मामले को विवेचना में लिया।