सुनील डामर बामनिया
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामनिया में तिरंगे को हाथ में लेकर छात्राओं व स्कूल स्टॉफ ने रैली निकाली। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होकर निकाली गई।इसके पहले छात्राओं ने शाला प्रांगण में हाथ में तिरंगे लेकर मानव श्रृंखला बनाई व देशभक्ति के नारे लगाए।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि आम जनता अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया गया था।