Homeधारसरदारपुरथाना अमझेरा क्षैत्रान्तर्गत भगवान श्री कृष्ण के काल के ऐतिहासिक अमका झमका...

थाना अमझेरा क्षैत्रान्तर्गत भगवान श्री कृष्ण के काल के ऐतिहासिक अमका झमका माता मंदिर मे आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस बैंड द्वारा दी गयी गरिमामयी प्रस्तुती । स्कुली बच्चो को दिलाई गयी शपथ एंव भव्यता के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा   

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर । पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी. आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया , थाना प्रभारी राजगढ निरीक्षक संजय रावत के नेतृत्व मे सुबेदार नितेश राठौर एंव पुलिस बैंड प्रभारी सउनि कृष्णकान्त सेन कि उपस्थिती मे पुलिस बैंड द्वारा अमका झमका मंदिर पर आयोजन किया गया है ।

    धार जिले के ऐतिहासिक स्थानो पर पुलिस बैंड के द्वारा लगातार अलग अलग स्थानो पर जाकर अपनी प्रस्तुतिया दी जा रही है आज दिनांक 14-08-2024 को आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस बैंड द्वारा अमका झमका माता मंदिर अमझेरा पर अपनी प्रस्तुती दी गई । जिसमे पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ती गाने ( सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा , ऐ वतन तेरे लिए एंव राष्ट्रगान जन गण मन ) गाये गये ।

स्कुली बच्चे ,पत्रकार बन्धु ,गणमान्य नागरिको व अनुभाग के पुलिस बल ने बढ चढ कर अपनी उपस्थिती दर्ज करवायी सभी को शपथ दिलायी गई एंव अमका झमका माता मन्दिर से कस्बा अमझेरा के प्रमुख मार्गो से होकर स्कुली बच्चो कि रैली निकाली गयी व लोगो से अनुरोध किया गया कि “ हर घर तिंरगा “ जो अभियान है इसमे बढ चढ कर भाग लेवे एंव 15 अगस्त के त्यौहार को गरिमामयी तरिके से अपने अपने घरो व संस्थानो मे मनाए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!