रिंगनोद :- (योगेश गवरी) नगर रिंगनोद में दिल्ली से आये भारत सरकार के राष्ट्रीय जल स्वच्छता अधिकारी बलवंतसिंह भाटिया द्वारा मध्यप्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई इंदौर अंतर्गत संचालित जल समूह योजना के नगर रिगनोद का निरीक्षण किया गया साथ ही योजनान्तर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई योजना की क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा बताया गया कि हमारा पिपरनी से कार्य प्रारंभ हो चुका है बरसात के बाद रिंगनोद का भी कार्य प्रारंभ कर मार्च 2025 तक हर घर जल प्रदान किया जावेगा ग्रामीण जनों द्वारा क्रियान्वयन एजेंसी को पूरा सहयोग प्रदान करने की बात कही

समीक्षा बैठक के दौरान रिगनोद पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मौर्य , सचिव अखिलेश मौलवा, सहायक यंत्री PHE नवल सिंह भूरिया, परि. क्रि.ई इंदौर से प्रबधंक जनसह. मानवेंद्र सिंह, उप प्रबंधक, रितेश गौर, एस.क्यू.सी. से रेसिडेंट इंजीनियर श्री सुधीर श्रीवास्तव, सहा. प्रबंधक जनसह. श्री संदीप शर्मा, AE दीपक गांगले, टीपीआईए से टीम लीडर अनुभव तिवारी, अनीस जोशी ठेकेदार प्रतिनिधि जिग्नेश कोठरी, श्री सचिन संघानी मोबिलाइज राकेश जी काग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे