हरिनगरी पुलिस चौकी पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया है सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि छाया गांव के व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस चौकी पर भीड़ ने हमला किया है । ग्रामीणों का व्यक्ति की मौत का पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं।

गुसाईं भीड़ से बचने के लिए पुलिस कर्मी चौकी के अंदर छुप गए थे। भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस का उपयोग भी पुलिस द्वारा किया गया है। जल्द अन्य थानों से पुलिस फोर्स बुलाई जा रही है।