दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर को दसियो वर्ष से भ्रष्टाचार का चारागाह बनाने के लिए क्या जनपद, जिला पंचायत, विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री की सरकार जवाबदेह नहीं हैं? जागरूक पत्रकार, प्रबुद्ध आम जनता के प्रतिनिधि कब आवाज़ उठाएंगे?
अलीराजपुर के सभी मीडिया बंधुओं से आपके साथी महेश पटेल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलीराजपुर का आग्रह पूर्वक कहना हैं कि आप सभी जागरूक, प्रबुद्ध पत्रकार बन्धु तथा सामाजिक बंधु सक्रिय हैं तथा आम जनता के हितैषी जन प्रतिनिधी का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं, अपना उत्तरदायित्व निभाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।
मैने देखा है कि अलीराजपुर जिले में अनेक विभागों में करीब दस साल से प्रभारी अधिकारी कार्यरत हैं। अनेक विभागों में अधिकारी अपने दायित्व के प्रति उदासीन है। आम जनता के जरूरी काम तथा प्रशासनिक योजना का क्रियान्वयन सही से नहीं हो रहा हैं। जरूरी काम करने में भी अधिकारी तथा कर्मचारी अपना दायित्व निभाने में सरेआम भ्रष्टाचार करते हैं।
इन सब अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने अनेक बार आंदोलन किए इसका विरोध किया हैं हमारे जिले की जोबट विधायक सेना पटेल ने मप्र विधानसभा में भी इन सब अनियमितता, भ्रष्टाचार तथा प्रभारी अधिकारीयो के मुद्दे को जमकर उठाया है। परंतु डबल इंजिन की सरकार इन अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचारी अधिकारियों को प्रभार में रखें हुए हैं।
मेरा आप सभी जागरूक पत्रकार बंधुओ तथा प्रबुद्ध सोशल मीडिया के प्रबुद्घ जन से निवेदन है कि आप स्थानीय स्तर पर समाचार देते हैं और कुछ बंधु सोशल मीडिया में सक्रिय भूमिका निभाते है परंतु आप सभी जानते हैं की भाजपा की पांच इंजिन की सरकार है इन्ही की जनपद, जिला पंचायत, सांसद, राज्य सरकार और केंद्र सरकार हैं। और तो और यहां राज्य सरकार का प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री भी हैं तो आखिर आप जिले में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार, धांधली, गुंडागर्दी, अवैध वसूली, अवैध धंधों में जो वास्तविक जवाबदार हैं उसके खिलाफ उसकी जवाबदारी क्यों नहीं लिखते हैं? आखिर क्यों?
आप बताओ इन सबके लिए जवाबदार कौन हैं? उसका नाम क्या हैं? जनपद, जिला पंचायत, विधायक, सांसद और मंत्री से आपने कब जिले को भ्रष्टाचार का चारागाह बनाने के खिलाफ आवाज़ उठाई है?
आज तक कई विभाग में पिछले 20 वर्षों से फुल प्लेस अधिकारी क्यों पदस्थ नहीं किए जाते हैं.आप सब चेतना शील बंधु इस संबंध में जरूर सोचेंगे और अगली बार आवाज़ उठाएंगे?
आपका अपना साथी महेश पटेल