Homeझाबुआझकनावदाकलेक्टर दीदी ये हालत है हमारे झकनावदा के ना पीडब्ल्यूडी विभाग के...

कलेक्टर दीदी ये हालत है हमारे झकनावदा के ना पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सुनते ओर ना ही ठेकेदार..  अधूरी नाली का निर्माण कछुआ गति से..

रिपोर्टर पीयूष राठौर

झकनावदा पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही का खामियाजा इन दिनों झकनावदा के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। यहां पर सड़क निर्माण के दौरान निर्माणधिन सड़क कि दोनो साइड पर नाली निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल ही रहा । जिस वजह से मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानदार काफी परेशान है यहां पर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करके इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। यहां तक कई लोग अधूरी नाली क्रॉस करने में चोटिल भी हो चुके हैं जिस ओर विभाग के जिम्मेदारों का कतई ध्यान नहीं आखिर क्यों और ना ही मौके पर इंजीनियर दिखाई देता है। क्या पूरा काम ठेकेदार के भरोसे पर ही और यहां पर ठेकेदार अपनी मनमानी और हठधर्मिता का ऐसा परिचय दे रहा है कि यहां के रहवासी और दुकानदारों की समस्या सुनने को तैयार नहीं उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी कहावत यहां पर ठेकेदार चरितार्थ करते हुए दुकानदारों को यहां पर उल्लू झुलुल जवाब देकर विवाद की स्थिति निर्मित कर रहा है।

जिम्मेदारों को ऐसे ठेकेदार की नाक में नकेल कसना होगी यदि समय रहते समस्या का हल जल्द ही नहीं किया गया तो मजबूरन झकनावदा के रहवासियों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा.

क्षेत्र की पहाड़ियों का अस्तित्व खतरे में.. बिना रॉयल्टी के बेधड़क पहाड़ी और घाटियों से खुदाई करके मोहर्रम और मिट्टी डाली जा रही हैं जिससे राजस्व विभाग को भी खासा नुकसान हो रहा है और तो और बिना परमिशन के बेखोफ़ धड़ल्ले से खुदाई करके लाखों की रॉयल्टी चोरी कर शासन को खासा नुकसान पहुंचा रहा है।

अधूरी नाली बनी वाहन चालकों के लिए मुसीबत..

लगभग 15 दिन से अधिक समय बीत चुका परंतु ठेकेदार द्वारा खोदी गई नाली निर्माण में कोई तेजी देखने को नहीं मिली अधूरी नाली निर्माण बारिश के दिनों में और भी समस्या उत्पन्न कर रही हैं आए दिन वाहन चालक अधूरी नाली के कारण वाहन फसते हैं जिस कारण खासी मशक्कत के बाद वाहनों को निकाला जाता है

यहां तक कई वाहन चालकों के वाहन क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं परंतु अंधेरी नगरी चौपट राजा की तर्ज पर यहां जिम्मेदारी विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!