विनय पंचाल पिटोल |
नगर के किड्स जोंन विद्यालय द्वारा अनूठी पहल की गयी | विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओ व पालको सहित नगर के गणमान्य नागरिको को आमंत्रित कर पौधारोपण करवाया | आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण सरक्षण की भावना को बच्चो में जाग्रत करना था |

संस्था संचालक श्रीमती गिरिजा ठाकुर ने बताया की बच्चे अपने अध्यापको, पालको सहित अपने आस पास के ऐसे लोग जो सामाजिक कार्यो में अग्रणी होते है सबके लिए सम्माननीय और प्रेरणास्त्रोत होते है वे उनका अनुसरण करते है |

बच्चो के जिज्ञासु चित में यदि बचपन से ही उनके प्रेरणा स्त्रोतों द्वारा पर्यावरण के प्रति सकारात्मक विचार का संचार कर दिया जाए तो वे कभी भी पर्यावरण का अनुचित दोहन नहीं करेंगे |

साथ ही इस अवसर पर संस्था के प्रबंधको व अध्यापको द्वारा बच्चो को पौधारोपण के महत्त्व को समझाया गया साथ ही बताया की पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है साथ ही हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है।

क्योकि पेड़ पर्यावरण की सबसे आवश्यक बहुमूल्य संपदा होते हैं | पेड़ पौधे कार्बनडाइआक्साइड को ग्रहण कर प्राणवायु आक्सीजन में तब्दील करते है इसलिए जीवन का आधार ही पेड़ होते है | जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी।
