पियूष राठौड़ झकनावदा..
…………………………….
झकनावदा – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 5 जून से 16 जून तक चलाया जा रहा अभियान जल गंगा संवर्धन योजना जिसके अंतर्गत तालाबों का गहरीकरण, जो पुरानी बावड़ियां है उसका सुदृढ़ीकरण सौंदरीयकरण, गहरीकरन किया जा राह है , आज इस अभियान का समापन दिनांक 16 जून को झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा के नेतृत्व में जगह – जगह कई आयोजन आयोजित किए गए जिसमें कलेक्टर नेहा मीणा के मार्गदर्शन में जन भागीदारी के साथ स्वयं सहायता समूह की माताओं बहनों ने 20 लाख सीट बाल का निर्माण किया व 16 जून को पूरे ज़िले भर में आयोजन के माध्यम से सीट बाल रोपण का कार्य किया गया। जल गंगा संवर्धन योजना का अन्तिम आयोजन झाबुआ ज़िले की ह्रदय स्थली श्रृंगश्वर महादेव धाम पर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ,कलेक्टर नेहा मीणा ,जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर सत्यनारायण दर्रा के द्वारा महादेव का जलाभिषेक पूजा अर्चना कर, वहा के गादीपति महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज ,ओर नलखेड़ा से पधारी साध्वी श्री का आशीर्वाद लेकर श्रीगणेश किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर से माही नदी तक विशाल कलश यात्रा एवं चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह की माताएँ बहने एवं जिला प्रशासन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बाद प्राचीन महादेव की पूजन अर्चन के बाद माही माता को नोका विहार कर विशाल चूनर चढ़ाई गई। तत्पश्चात सामूहिक अतिथियों द्वारा माही व मधु कन्या नदी के समागम स्थल पर गंगा महाआरती उतारी गई। बाद आयोजन एक सभा में तब्दील हुआ जहाँ ज़िले भर में हुए जल गंगा संवर्धन अभियान की कलेक्टर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

यह रहे उपस्थित
इस आयोजन में मध्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश सोलंकी,जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा बहन पडियार, अजजा के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया, भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेन राठौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा , हेमंत भट्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह सेमलिया ठाकुर परिक्षित सिंह राठौर, श्रैणिक कोठारी ,फकीरचंद माली भेरुपाड़ा सरपंच वर्दी चंद वसुनिया आदि जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत सीईओ दीक्षित साहब द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त जितेन राठौड़ द्वारा किया गया ।