दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा कल चार बजे से चले आ रहे नाटकीय घटना क्रम में आज एक नया मोड़ आ गया शराब ठेकेदार और उसकी कंपनी के काले कारनामे उजागर करने वाले आदिवासी युवाओं के खिलाफ आजाद नगर भाभरा थाना प्रभारी की दोषपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस नेता महेश पटेल और जिले भर की मीडिया मैदान में उतर आई थी जिसके परिणाम स्वरूप जिला पुलिस अध्यक्ष ने इस पूरे घटना क्रम की निष्पक्ष जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौप दी जिसके बाद सभी आदिवासी समाज के युवाओं में न्याय की आस जगी है।