Homeझाबुआझकनावदाशनिवार रात्रि में एक साथ दो मोटर साइकिल चोरी... घटना सीसीटीवी...

शनिवार रात्रि में एक साथ दो मोटर साइकिल चोरी… घटना सीसीटीवी में कैद- पुलिस गस्त पर उठ रहे सवालिया निशान..

पियूष राठौड़ झकनावदा


झकनावदा। जनता के विश्वास पर पुलिस खरा उतर नहीं पाई यह कहना बिल्कुल सही है, गत रात्रि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते मेंन मार्केट सदर बाजार में शनिवार रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा नगर के दो प्रतिष्ठित व्यापारी प्रदीप कुमार बोराणा एवं नरेंद्र कुमार कोठारी के यहां से दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल का चोरी हो जाना पुलिस के कार्य पर संदेहास्पद है क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ने से जनता में भय का माहौल पैदा हो गया और पुलिस से जनता का विश्वास उठता जा रहा है ।

इनका कहना है

प्रदीप कुमार बोराणा का कहना है कि प्रतिदिन की तरह आज भी मेरी मोटरसाइकिल cd डीलक्स वाहन क्रमांक Mp 45 mp7630 घर के बाहर खड़ी थी, जब मेने सुबह देखा की मेरी गाड़ी चोरी हो गई फिर आप पास के सीसीटीवी फुटेज खगाले तो मुझे पता चला करीबन रात्रि 12 बजे के आसपास ही मेरी मोटर साईकिल का चोरी हो जाना पुलिस के कार्य पर संदेह है पुलिस केवल गस्त के नाम पर खाना पूर्ति कर रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!