Homeझाबुआकल्याणपुरापैसे ना देने की बात पर कैंची मारकर युवक की करदी हत्या। ...

पैसे ना देने की बात पर कैंची मारकर युवक की करदी हत्या।  मामला कल्याणपुरा गुजरी इलाके का।  हत्या के पीछे की क्या है वजह खबर में पढ़े.

कल्याणपूरा

कल्याणपुरा थाना अन्तर्गत कल्याणपुरा नगर के गुजरी बाजार में मामूली बात के बाद एक हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी प्रभुदास शर्मा ने बताया मेरी लड़की रजनी चतुर्वेदी की शादी उज्जैन हुई थी हाल मुकाम कल्याणपुरा गुजरी बाजार परिवारिक समस्या के चलते वो उसका लड़का संकल्प चतुर्वेदी गुजरी बाजार चोराहे पर स्थित मेरी दुकान और मकान में रह रही थी जिसके साथ मेरे साले का लड़का वंश मराठा निवासी इंदौर(आरोपी) भी रहता था बीती 1 जून को शाम करीब 9 बजे के आसपास आरोपी वंश ने मेरी लड़की रजनी से कुछ पैसे मांगे लेकिन मेरी लड़की ने देने से मना किया तो विवाद करने लगा विवाद बढ़ता देख

मेरा लड़का अनिल शर्मा (मृतक) बीच बचाव करने गया जिस आरोपी वंश ने केचीं मार दी जो पेट पर लगी उसकेअनिल को गम्भीर हालत में पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपूरा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार में बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया , जहाँ डाक्टरो ने इलाज कर छुट्टी दे दी थी सुबह अचानक उसे दर्द महसूस हुआ जिसे हम लेकर वापस गए डाक्टरो ने उसे बड़ोदा रेफर किया बड़ौदा ले जाते वक्त उसने रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 262/2024 धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!