कल्याणपुरा :- भरत शर्मा
पशु चिकित्सालय ग्राम राजौद मे सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र शर्मा के सेवानिवृत होने पर कार्यालयिन स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी | डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने अपने सेवाकाल का अनुभव बताते हुए कहा कि शासन द्वारा दिए काम को समर्पण भाव से करना चाहिए | उन्होंने कहा 43 वर्ष 3 माह की सेवा में उनकी पहली पोस्टिंग 1983 में खजूरी (थांदला) मे हुई थी 20 वर्ष कल्याणपुरा जिला झाबुआ मे कार्य करते शासकीय सेवा दी | संन 2004 से जिला धार के दोत्रिया, बरमण्डल और राजोद मे अपनी शासकीय सेवा दी | सेवा काल मे जहां भी रहे उन्होंने विभागीय कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी | साफ छवि से अपना कार्य पूर्ण कर सेवा काल पूर्ण कर शासकीय सेवानिवृत हुवे | जिले के पशु चिकिसको द्वारा राजगढ़ जिला धार की निजी होटल मे विदाई समारोह रखा गया और समस्त पशु चिकित्सा स्टाप द्वारा उन्हें शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर जिला चिकत्सा अधिकारी डॉ. दिलीप गामड़, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. विक्रम बामनिया, डॉ. दीपक बामनिया, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ धार जिला अध्यक्ष हेमराज कटारा, जिला सचिव सुरेश मकवाना, एवं वरिष्ठ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार मालवीय, जी एस डाबर, राहुल टेलर, कुंदन वर्मा, सुनीता डामर, ममता भयडीया, आयशा खान, दिनेश बघेल, अशोक नलवाया, सहित सभी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकार, विनीत ओसवाल गो सेवक उपस्थित रहे | राजगोर ब्राह्मड समाज के वरिष्ठजन अतिथिगण गजानद जी पुरोहित झाबुआ, मनोहरलाल जी पुरोहित गोंदिखेड़ा, आचार्य रमेश जी पंड्या धोलगढ़, नाथूलाल जी पुरोहित रायपुरिया, एडवोकेट मनोज जी पुरोहित पेटलावाद एवं परिवार जन सेवानिवृत पर डॉ. शर्मा को राजगोर ब्राह्मण समाज की और से श्री परशुराम जी का चिन्ह, साल-श्रीफल, भेट किया गया |