कल्याणपुरा :- भरत शर्मा
राजगोर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ श्री गोविन्द पुरोहित बुधवार शाम आकस्मिक निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार माहीडेम तट पर गुरुवार सुबह विधि पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया | स्व. श्री गोविन्द जी का सामाजिक एवं धार्मिक कार्य मे बहुत योगदान रहा है गोविन्द जी अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ कर गए है | राजगोर ब्राह्मण के सदस्य लुणीराम पुरोहित एवं अमरलाल पुरोहित के पिता एवं कन्हैयालालजी के बड़े भाई , रामलाल पुरोहित,नारायण, ओंकारलाल , एडवोकेट मनोज पुरोहित, गोपाल, महेश, के बड़े पिताजी ओर मोहन पुरोहित (पत्रकार,भाजपा नेता) महेश,अर्जुन,विजय,राजेश ,दिनेश, देवेंद्र,गौतम के दादाजी एवं पं.जतिन,लक्ष्यराज के परदादा जी थे। उनके दुखद निधन से परिवार ओर समाज को अपूरणीय क्षति हुई हे।
समाज में शोक का माहौल
श्री गोविन्द जी पुरोहित (सुम्बड) के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे समाज में शोक का माहौल छा गया । श्री गोविंद जी का अंतिम संस्कार गुरुवार को पवित्र माही नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में किया गया ।
अर्पित की श्रद्धांजलि
स्व श्री गोविन्दजी की अंतिम यात्रा में गोंदीखेड़ा,लाबरिया, राजोद,रानीखेड़ी, बदनावर, दोत्रिया, सरदारपुर,राजगढ़, पेटलावद ,रायपुरिया, कल्याणपुरा, मेघनगर, झाबुआ, बेटमा,इंदौर, मोरबी, टिमबा (गुजरात) पन्नाखेड़,असीरगढ़ पलासनेर,जमनिया(महाराष्ट्र) गढ़वाड़ा, पाली,जोधपुर(राजस्थान) के समाजजनों के साथ गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियो ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर स्व श्री गोविन्दजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।