विरेन्द्र वसुनिया उदयगढ़
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में मैजिक वाइस एप गैंग द्वारा 7 से आदिवासी छात्राओं-युवतियों को गुमराह कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमें कॉलेज टीचर बनकर मैजिक वाइस एप के जरिए मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, लव कुश प्रजापति सहित अन्य आरोपियों के द्वारा मैजिक वॉइस एप के माध्यम से कॉलेज की कर्मचारी बनकर स्कॉलरशिप दस्तावेज में गड़बड़ी होने का हवाला देकर 7 आदिवासी छात्राओं के साथ सुनसान जगह बुलाकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया, इस घटना ने शासन- प्रशासन, सत्ता को चुनौती देने के साथ-साथ प्रदेश की बेटियों के आत्मस्वाभिमान और शिक्षा के प्रति समर्पण को कुचलकर समाज को और पूरे प्रदेश को कलंकित किया है। समूचा देश इस घटना से आक्रोशित हैं ये देश के सभ्य वर्ग के लिए भी शर्मनाक घटना है बेटियां तो देश की बेटियां होती है इस घटना में आदिवासी लड़कियों को ही निशाना बनाया गया है जिसको लेकर आज उदयगढ़ में आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार प्रियंका बघेल जी को ज्ञापन सौपा गया है जिसमे मांग की है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से 30 दिन के अंदर दोषीयो को 376,376A तथा 376D व 376E के तहत फांसी की सजा दी जाए । पीड़ित छात्राओ को 1–1 करोड़ मुआवजा व पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर लगातार बढ़ते अपराधो पर लगाम लगाए ।
इस दौरान यह थे उपस्थित — जयस जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंगाड, भीलसेना संगठन जिलाध्यक्ष विरेन्द्र वसुनिया , रमेश वसुनिया ,राजेंद मुवेल, अर्ज मावी ,मेहुल बघेल,विजय भंगू मुवेल, मगन मेड़ा , जुवानसिंह बामनिया आदि ।