विरेन्द्र वसुनिया उदयगढ़ संवाददाता
आज दिनांक 23 जून को भील सेना संगठन ने अलिराजपुर जिले में जोबट क्षेत्र के ग्राम कालीखेतर में जरूरी बैठक रखी जिसमे कई मुद्दों पर चर्चा की गई तथा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसहमति से धर्मेन्द्र अजनार को जिला संगठन मंत्री और सुनील अजनार को जोबट ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया साथ ही किसानों के साथ हो रही यूरिया खाद की धोखाधड़ी को लेकर हर ब्लॉक में एक टीम गठित की जो खाद बीज दवाई दुकानों पर नजर रखेगी । तथा बैठक में शिक्षा के महत्व को समझाते हुए ज्यादा से ज्यादा आदिवासी बच्चों को स्कूलों और होस्टलो में एडमिशन करवाने का संकल्प लिया ।

इस दौरान भीलसेना संगठन के संस्थापक शंकर बामनिया , प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र वसुनिया, कार्यवाहक अध्यक्ष सारिंग बामनिया, धर्मेन्द्र अजनार, केनसिंह भूरिया, राजेश भूरिया,प्रदीप मेहड़ा ,सुनील मेहडा , इंदरसिंह डावर,हीरेसिंह मिनावा,प्रकाश मेहडा, राजेन मुवेल, दिलीप कटारिया,कमलेश भूरिया,जितेंद्र भूरिया,महेश अजनार,कमरू मेहड़ा, नवीन मेहडा,अजय भूरिया, बापू भूरिया, संजय भूरिया,सुनील अजनार, राजेश पचाया, गोलू पचाया , डुंगरिया कटारिया आदि उपस्थित थे