सुरेश परिहार।
माही नदी में 6 दिन पूर्व मिली अज्ञात महिला की बॉडी की हुई शिनाख्त। महिला रतलाम की रहने वाली है, जिसका नाम रचना भगवतीलाल उपाध्याय है। बताया जा रहा है कि महिला रसोईन थी, जो विगत 23 मई से यह गायब थी, जिसके बाद परिजनों ने औधोगिक थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बॉडी के मिलने के बाद परिजन आज पहुंचे थे पेटलावद और अंतिम संस्कार के लिए ले गए बॉडी को।