HomeअलीराजपुरजोबटDGP द्वारा दिये निर्देशों के पालन में SDOP जोबट ने रात्रि हाल्ट...

DGP द्वारा दिये निर्देशों के पालन में SDOP जोबट ने रात्रि हाल्ट किया थाना बोरी में थाना प्रभारी को दिये आवश्यक निर्देश ।

दीक्षान्त शर्मा जोबट

मध्यप्रदेश के DGP सुधीर सक्सेना द्वारा प्रत्येक पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया था कि अधिकारी आकस्मिक रूप से थानो का निरीक्षण करें व रात्रि हाल्ट भी थानो पर कर थाने की गतिविधि का पर्यवेक्षण करें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अलिराजपुर राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में जोबट SDOP नीरज नामदेव रात्रि में थाना बोरी पहुँचे उन्होंने न केवल थाने का निरीक्षण किया अपितु थाने के स्टाफ़ के साथ भोजन कर उनकी समस्या जानी।इस दौरान उन्होंने थाना बोरी पर रात्रि हाल्ट करते हुए थाने की गतिविधियों का बारीकी से पर्यवेक्षण कर थाना प्रभारी बोरी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।सुबह पुनः कर्मचारियों के साथ चाय लेकर उनके साथ वक्त बिताया व थाने के कार्यों के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया ।

         इस प्रकार अधिकारी रात्रि में औचक रूप से थाना भ्रमण कर थाने पर ही रात्रि विश्राम करने से थाने के कार्यों में कसावट आएगी और थाने पर संचालित कार्यप्रणाली का भी बारीकी से पर्यवेक्षण किया जा सकेगा।साथ ही थाने के कर्मचारियों पर भी नज़र रखी जा सकेगी।परिणामस्वरूप थाना प्रभारी व कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होकर वे और परिपक्व होकर कार्य कर सकेंगे।SDOP द्वारा बताया गया कि आगे भी इसी प्रकार से किसी अन्य थाने का चयन कर वहाँ रात्रि में औचक निरीक्षण कर रात्रि हाल्ट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!