अक्षय चौहान,खवासा
खवासा नगर मैं भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे शंकर मंदिर से सुबह गाजे बाजे के साथ जुलुस निकाला गया जिसमे पुरुष सफ़ेद वस्त्र एवं महिला लाल चुनरी मे नाचते झूमते चल रही थी एवं पीछे रथ मे भगवान परशुराम जी की चित्र को विराजित किया गया था।

जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वप्रथम 6:00 बजे पंडित श्री ओमप्रकाश दुबे एवं चेतन त्रिवेदी के नेतृत्व में शिव जी रुद्राभिषेक का अभिषेक मंत्रोचार किया गया जिसमें खवासा नगर के सभी विप्र बंधुओ ने अपनी पारंपरिक पोशाक में साथ उपस्थित रहे शंकर मंदिर पर भगवान परशुराम जी की महा आरती की गई

उक्त कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के होनहार प्रतिभा का सम्मान श्री शांतिलाल व्यास और श्री सुशील व्यास के द्वारा किया गया जिसमें कुमारी संस्कृति पिता कमलेश श्रोतिया दसवीं बोर्ड परीक्षा में 85% ,अभिनव पिता मनीष व्यास 76 परसेंट और स्मृति संजय व्यास नगर की प्रथम एयर होस्टेस के रूप में चयनित की गई

उनको अभिनंदन पत्र और पारितोषिक भेंट किया गया ब्राह्मण समाज के वरिष्ट महानुभावों श्री विजय व्यास सुश्री गिरिजा सुश्री गिरिजा शर्मा विमला व्यास कैलाशचंद भट्ट श्री गट्टू लाल और प्रकाश चंद्र त्रिवेदी ओम प्रकाश दुबे श्री श्याम भाई श्रोत्रीय आदि महानुभावों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संजय व्यास और अभय व्यास जी ने किया और आभार श्री कमलेश श्रोत्रिया ने माना।

इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महिला मंडल में से ज्योति व्यास,यामिनी भट्ट,रोहिणी हंसा त्रिवेदी, निकिता व्यास,वंदना व्यास इस कार्यक्रम में गांव के सभी समाज के लोगों ने अपना-अपना सहयोग दिया ।