अक्षय चौहान,खवासा
खवासा। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2024 परिणामों में खवासा के छात्र छात्रों मे अच्छी मेहनत करके गांव सहित जिले मे भी नाम रोशन किया है हर वर्ष नगर की सत्य साई कान्वेट स्कूल के बच्चे जिले मे भी अपना परचम लहराते है। खवासा की संस्था सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जिले में तृतीय स्थान एवं खवासा क्षैत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है संस्था की छात्रा कुमारी सुहानी राजेन्द्र पाटीदार ने हायर सेकेंडरी साइंस बायो संकाय में 500 में से 455 (91 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संस्था की छात्रा कुमारी दे्विका देवेंद्र जादव 500 में से 452 अंक एवं प्रज्ञा दिनेश सोनगरा ने 500 मे से 441 अंक प्राप्त किए । हाईस्कूल परीक्षा में मोनिका प्रकाश कटारा ने 500 में से 442 (88.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर स्कूल मे प्रथम स्थान एवं नगर मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया हषिता राजेन्द्र पाटीदार 441 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं हषिता महेश पाटीदार ने 434 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 वी का स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत एवं 10 वी का 95 प्रतिशत रहा।

नगर की न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल मे
प्रथम 12 वी मे पूनम भुवनेश्वर यादव 81% कक्षा 10 मे प्रथम लाभेश पाटीदार 85% अंक प्राप्त किये। 12 वी का परिणाम 100 प्रतिशत रहा एवं 10वी का 71 प्रतिशत रहा
सीएम राइस स्कूल खवासा मे कक्षा 12 वी राकेश महेश निनामा 83.2 प्रतिशत,कक्षा 10 वी मे तोलु पुंजिया डामोर 67.2 प्रतिशत प्राप्त किये। कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम 83.9 प्रतिशत रहा एवं कक्षा 10 वी का 86 प्रतिशत रहा
कन्या मध्यमिक विद्यालय मे कक्षा 12 वी मे यशोदा मानसिंह सिंगाड़ 82.2 प्रतिशत,कक्षा 10 मे संस्कृति कमलेश छोर्त्रीय 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम 69.7 प्रतिशत एवं 10 वी का 72.8 प्रतिशत रहा।

स्थानीय संस्था संत टेरेसा स्कूल खवासा के छात्र यशराज नुकूम ने कक्षा दसवीं में खवासा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया छात्र ने 89% प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 10 वी का परीक्षा परिणाम 100% रहा
छात्राओं की इस उपलब्धि पर सत्य साई स्कूल संस्था संचालक राजेश व्यास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस एन श्रीवास्तव प्राचार्य योगेश मोदी आदि ने बधाई प्रेषित कर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
