दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा,,नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माद्यमिक विद्यालय,चंद्रशेखर आजाद नगर में अध्ययनरत कक्षा-12वी के छात्र मयूर लक्ष्मण आचार्य ने विज्ञान समूह अंतर्गत जिले के टॉप टेन लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।मयूर लक्ष्मण आचार्य की सफलता पर उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख,हेमेन्द्र गुप्ता,मनोज सोनी,राजकुमार मारू,शेखर कुशवाह एवं विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने बधाई देते हुवे मयूर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्र मयूर ने वर्ष-2021 में कक्षा-10 वी में भी जिले की लिस्ट अपना स्थान बनाया था|मयूर के पिता पैसे से आईस्क्रीम कुल्फी व्यवसायी हैं तथा माता गृहणी हैं। मयूर पढा़ई के साथ-साथ अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बटांता हैं|मयूर आगे कंम्प्यूटर इंजीनियर बनना चाहता हैं।

बेटे की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी मनाई।