वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
——————————–
झाबुआ। मजदूरी मांगने पर आदिवासी युवक को उठक बैठक लगवाने के शीर्षक के साथ वॉइस ऑफ झाबुआ द्वारा प्रथमिकता के साथ समाचार प्रकाशित किया था, खबर को एएसपी की संज्ञान मे लाया गया था, मामले को
मेघनगर पुलिस ने गंभीरता से लिया ओर आखिरकार बिलाल सईद मोहमद निवासी शेलानीपुरा मेघनगर पर भादस 1860 अधिनियम के तहत धारा 294,506 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम 1989 (संशोधन) 2015 के तहत मामला दर्ज किया गया।