कल्याणपुरा
पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा लोक सभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फरार बदमाशो एवं अवैध गतिविधि के विरुध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । निर्देश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन मे लगातार कार्यवाही करते हुये फरार ईनामी आरोपी विष्णु चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय पैस किया गया । इसी अनुक्रम मे घटना दिनांक 01.04.2024 से आरोपी अवैध शराब के अपराध मे फरार था । जिस पर आज मुखबीर व्दारा सुचना मिली कि आरोपी विष्णु पिता तोलिया चौहान उम्र 23 साल निवासी खेडी कल्याणपुरा का अपने घर पर है सुचना विश्वसनीय होने तत्काल टीम रवाना किया गई । टीम व्दारा आरोपी विष्णु चौहान को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा फरार आरोपी पर 2000 रुपये का ईनाम घोषित किया था । आरोपी विष्णु पिता तोलिया चौहान निवासी खेडी के विरुध्द थाना कल्याणपुरा पर मारपीट व अवैध शराब संबंधी कई अपराध दर्ज है ।
सराहनीय योगदानः- थाना प्रभारी कल्याणपुरा निर्भयसिह भूरिया , सउनि. नरेन्द्र परमार, आर. राहुल मुझाल्दा, आर. हालुसिह, आर. रविन्द्र बरडे, आर. राजेन्द्र मुवेल, आर. सुनिल डोडियार का सराहनीय योगदान रहा ।