रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————–
पेटलावद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य के सिद्धांत देकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया। भगवान महावीर स्वामी के जन्म-कल्याणक पर महावीर समिति पेटलावद ने एसडीएम अनिल राठौर से भेंट कर उनको मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दीं। श्री राठौर ने कहा आज का दिन महत्त्वपूर्ण है हम सभी को भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चल कर दिन दुखियों की सेवा करनी है। इस मौके पर महावीर समिति के अध्यक्ष संजय व्होरा( पप्पू भाई) , उपाध्यक्षद्वय संजय मालवी, चेतन कटकानी, कोषाध्यक्ष राकेश माण्डोत,सचिव विजय भण्डारी भी मौजूद रहे।