अक्षय चौहान खवासा
खवासा नगर आज जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा,खवासा नगर की आज हर गली मोहल्ला राम धुन से गूंज उठने के साथ पूरा नगर भगवा मय हो गया,खवासा नगर में हर परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम की भक्ति में रम गया हे।
प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व खवासा नगर भ्रमण में निकले राम दरबार,माँ अम्बे और माँ उमिया
खवासा नगर में श्री राम जानकी दरबार,माँ अम्बे और माँ उमिया की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व आज खवासा नगर में श्री राम मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,शोभा यात्रा में राम दरबार,माँ अम्बे और माँ उमिया की मूर्ति ने पूरे नगर में भ्रमण किया साथ ही मूर्ति का जगह जगह स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया।

शोभा यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकली श्री राम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा नगर के किसान मोहल्ले,मुरली मोहल्ला, बाजना रोड़,हनुमान चौक,नीम चौक और भेरू चोक होते हुए पुनः श्री राम मंदिर पहुंची,वही नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा का नगर के समस्त सामाजिक संगठनों ने भ्रमण पर निकले भगवान के दर्शन वंदन के साथ समस्त श्रद्धालु का स्वागत किया गया, भव्य शोभा यात्रा का नगर के मुस्लिम समाज ने भी स्वागत सत्कार किया।

भगवा मय हुआ पूरा खवासा नगर,जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा नगर
नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर राम मय होने को दिखाई दिया साथ ही पूरा नगर जय श्री राम और जय जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया,नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा में बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक सभी राम धुन में मस्त होकर भगवान की आस्था में लीन में दिखाई दिए।

भव्य शोभा यात्रा में ड्रेस कोड में दिखे युवक,युवतियांऔर महिलाएं
अपार उत्साह और आस्था से परिपूर्ण संपूर्ण खवासा नगर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की भक्ति में डूबा हुआ था,पाटीदार समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में हर नगर वासी पूरा राम मय माहोल दिखाई दिया,वही नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा में पाटीदार समाज के द्वारा एक ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था जिसमे युवक और युवतियां भगवा कलर का कुर्ता और सफेद पजामा में थी तो वही मातृशक्ति पीली साड़ी में थी जो समाज की एकजुटता को दिखाने के साथ शोभा यात्रा की भव्यता को बड़ा रहा था।

घोड़े,निमाड़ी ढोल और बैंड बाजे से निकली भव्य शोभा यात्रा
खवासा नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजे और निमाड़ी ढोल के साथ पूरे नगर में निकली तो वही शोभा यात्रा के आगे घोड़े पर सवार युवक और युवतियां चल रही थी,नगर में निकली शोभा यात्रा में समाज जन के साथ ग्रामीण जन भी उपस्थित थे,शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु बैंड बाजे और ढोल के साथ पूरी भक्ति के साथ थिरक रहे थे वही नगर के प्रमुख स्थानों पर गरबा भी खेला गया,प्राण प्रतिष्ठा में प्रतिष्ठित की जाने वाली श्री राम दरबार और माताजी की मूर्ति के आगे आगे समाज जनो द्वारा पुष्प वर्षा,इत्र और झाड़ू से रास्ता साफ करने का लाभ लाभार्थियों द्वारा किया जा रहा था,भव्य शोभा यात्रा में क्षेत्र के प्रसिद्ध पीपलखुंटा धाम के श्री रामदास जी महाराज सम्मिलित होकर उपस्थित श्रद्धालु को शुभाशीष दिया।
