Homeझाबुआहोली पर्व पर विभिन्न भगोरिया हाटो में HYJS द्वारा किया जल सेवा...

होली पर्व पर विभिन्न भगोरिया हाटो में HYJS द्वारा किया जल सेवा का कार्य।

झाबुआ जिले में होली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है होली से पूर्व सात दिवसीय भगोरिया पर्व की धूम बड़े जोर शोर से रहती हैं जनजाति बहुल क्षेत्रों से दूर दूर से ग्रामीण जनों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाते हैं पुरातन संस्कृति परंपरा अनुसार जनजाति समाज बड़े ही उत्साह से ढोल मांदल की थाप पर थिरकते है सभी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और नाच गानों से आनंदित होते हैं।

भगोरिया हाट बड़े उत्साह से मनाया जाता जिसमें छोटे से लेकर बड़े बुजुर्गो तक उत्साह रहता है और भगोरिया हाट में शामिल होते हैं इसी दौरान हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा सभी ग्रामीण जनों को जल व्यवस्था का कार्य किया जाता है उसी प्रकार बोडायता में आखरी उत्सव के रुप में बड़े धूम धाम से होली उत्सव मनाया जिसमें बोडायता मंडल के कार्यकर्ताओ ने नि:शुल्क जल व्यवस्था की जल व्यवस्था के दौरान हिन्दू युवा जनजाति संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता राजू सोलंकी, छगूलाल गणवा शैतान जी मुनिया नंदू पगी मला पग्गी जैसे कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

उसी दौरान हिंदु युवा जनजाति संगठन प्रमुख कमल जी डामोर पहुंचे और जल व्यवस्था में अपना सहयोग किया और साथ ही सभी ग्रामीण एव नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!