सुरेश परिहार सारंगी
सारंगी में सदियों से धुलेटि के दिन हिंगलाज माता मंदिर औकारेश्वर परिसर में स्थित है और यहां सदियों से चुल चलने का कार्य जारी है और आज भी सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां हिंगलाज माता के मंदिर के आगे बनी 21 फीट लम्बी चुल में धधकतें अंगारों पर नंगें पैर चल कर अपनी मन्नत को पुरा किया।
चुल की तैयारी में महाकाल मंदिर समिति और नगर के गणमान्य लोग पुरे दिन से तैयारी में लगे हुए रहते हैं और शाम पांच बजे शुरू होता है चुल में भक्तों के चलने का शिलशिला ओर दो राउंड चल कर भक्त पुरी करते हैं
अपनी मन्नत को और खुशिया मनाते जिसें देखने के लिए इस, पास के हजारों की संख्या ग्रामीणों का हुजूम उमड़ ता है और पुलिस प्रशासन में अलर्ट रहता है ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके।