रिंगनोद:- (योगेश गवरी) नगर मे भगोरिया उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया मांदल दल भी अपनी गैर के साथ प्रेसक्लब भवन पर एकत्रित होने लगे भगौरिया हाट में लगभग 70 मांदल दल उपस्थित हुए भगोरिया पर्व पर युवतियों ने विशेष परम्परागत ड्रेसकोड में मांदल की थाप पर नृत्य करती हुई चल रही थी कोई किलकारिया तो कोई सीटिया बजाकर हाथों में तीर कामठी लेकर नृत्य कर रहे थे ज्यादा उत्साह युवतियों में देखा गया वही शासन प्रशासन की और से मतदान के लिए भी अपील की गई कुछ युवतियां मतदान करने के पोस्टर हाथों में लेकर चल रही थी भगौरिया पर्व का कार्यक्रम पुलिस बल की निगरानी में संपन्न हुआ सभी मांदल दल प्रेस क्लब भवन से सदरबाजार होते हुए मेन चौपाटी पहुँचे और वहां से बस स्टैंड पहुंचे जहां पर ग्राम पंचायत के द्वारा सभी मांदल दल के प्रमुख का स्वागत किया गया वहीं क्षेत्र विधायक प्रताप ग्रेवाल के पुत्र शिवांग ग्रेवाल द्वारा सभी मांदल दल के प्रमुख को साफा बांधकर सम्मान किया जनजाति विकास मंच के तत्वावधान में आदर्श भगौरिया हाट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनजाति विकास मंच विकासखंड सरदारपुर के अंतर्गत रिंगनोद में आदर्श भगौरिया हाट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जनजाति विकास मंच के दिलीप मच्छार ने बताया कि परम्परागत वेशभूषा,परम्परागत वाद्य यंत्र,नृत्य,सामूहिकता, आभूषण, प्रतीक चिन्ह,पारम्परिक गायन, नृत्य दल संख्या ,अभिमत के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार रखा गया
जिसमें प्रथम पुरस्कार 5555 रुपये द्वितीय पुरस्कार 2121रुपये तृतीय पुरस्कार 1111 रुपये रखा गया ।