बालुसिंह बारिया
सरदारपुर तहसील के दतीगांव में गुरूवार को भगोरिया में जमकर थिरके युवक युवतियों व आदिवासी युवक युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में तेयार होकर पहुची ओर झुले, चकरी, मिठाइयां, ठंडाई का लुत्फ उठाया व भगोरिया में आदिवासी परंपरा में डोल मांदल कि थाप पर नाचते नजर आए एवं डोल मांदल दलो ने बाजार कि गलियों से होते हुए बस स्टैंड व मुख्य मार्ग से ग़ैर निकाली जिस दौरान पुलिस प्रशासन कि कड़ी सुरक्षा दिखी एवं गैर में कई डोल मांदल दल शामिल हुए!

जिनका स्वागत दतीगांव सरपंच प्रतिनिधि व सचिव ने किया । जिस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, राजगढ़ थाना प्रभारी, क्षेत्र के सरपंच सचिव सहित पुलिस बल मौजूद थे।