Homeझाबुआखवासाआगामी त्योहार को लेकर चौकी परिसर मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

आगामी त्योहार को लेकर चौकी परिसर मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

अक्षय चौहान,खवासा 

आगामी दिनों मे होने वाले त्योहार शिवरात्रि,भागोरिया हाट,होली,धुलेटि अन्य त्योहार को लेकर आज खवासा चौकी परिसर पर नवागत चौकी प्रभारी द्वारा शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नगर मे होने वाले कार्यक्रम को लेकर आमजन से चर्चा की एवं सभी त्योहार शांति पुण मनाने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की ओर नगर के मुख्य मार्गो पर ग्राम पंचायत द्वारा जनसहयोग से कैमरे लगाने की बात कही जिससे अपराधों पर अंकुश लगे। भगोरिया हाट को लेकर नागरिकों ने बाहर से पुलिस स्टाप एवं महिला पुलिस कर्मी बुलाने की मांग की जिससे भगोरिया पर्व मे हुगदड़ करने वाले पर निगरानी रखी जा सके एवं बड़े वाहनों को हाट बाजार के दिन बायपास से निकालने की बात अमाजन ने कही एवं बाजना रोड पर गति अवरोधन बनाने की बात भी कही जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक मे चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड,सहायक उपनिरीक्षक प्रेमसिंह परमार,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिंह चौधरी,सरपंच गंगा बाई खराड़ी,उपसरपंच मनोहर बारिया,पत्रकार मुकेश चौहान,प्रदीप सिसोदिया,टीकम दास बैरागी के साथ नगरवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!