संवाददाता@-सुनील खोड़े
—————————————–
रतलाम/ वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ता एवं कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड श्री बंसी लाल जी खरे साहब के निधन पर समाज में शोक व्याप्तl स्वर्गीय खरे साहब की इच्छा अनुसार एवं पूर्व घोषणा अनुसार उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज रतलाम मैं दान की गईl

मेडिकल कॉलेज के डिन डॉ जितेंद्र गुप्ता जी एवं डॉ राजेंद्र सिंगरौल जी को पार्थिव शरीर खरे साहब के पुत्रगण दीपक शरद एवं शैलेंद्र खरे द्वारा दान की गई l इस अवसर पर काकानी वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव श्री गोविंद काकानी के मार्गदर्शन में खरे साहब के नेत्र तत्काल दान कराए गए l

नेत्रदान के समय डॉ रा शेद्र सिसोदिया, डॉ श्रीमती फातिमा भोपाल वाला, डॉ शिव प्रकाश, डॉ पुनीत शर्मा, डॉ अनिल पटेल, डॉ प्रवीण भारतीय, नर्सिंग स्टाफ विनोद कुशवाहा एवं हैप्पी पीटर के साथ ही ले ब प्रभारी सुनील महावर, जोगl लाल प्रजापति, सहायक टेक्नीशियन पुनीत शर्मा के सहयोग से नेत्रदान की व्यवस्था कराई गई और इन नेत्रों को तत्काल मेडिकल कॉलेज इंदौर रेफर कर दिए गए जिससे किसी नेत्रहीन को रोशनी मिल सकेगीl स्वर्गीय खरे की 9 1वर्ष की आयु में समाज सेवा में लगे हुए थे लंबी बीमारी के पश्चात 5 मार्च की संध्या 6:00 बजे उनका निधन हो गयाl

परिवार में तीन पुत्र एक पुत्री एवं पत्नी हैl अपने महिला एवं बाल विकास विभाग काटजू नगर में भी अपनी सेवाएं दी जो काफी प्रशंसनी रही हैl स्थानीय शहर सराय स्थित शहीद चौक पर शव यात्रा का विश्राम देकर पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा के साथ मध्य प्रदेश अजlक्स के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी ने श्रद्धांजलि अर्पित कीl शव यात्रा को सुभाष नगर से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया

जहां आदर्श वाल्मीकि पंचायत के पटेल श्री विजय खरे राम सिंह छापरी बाबूलाल जी भाटी शिवपाल छापरी बाबूलाल चावरे , रमेश छापरी, संजय पेमlल, महेंद्र कालोसिया, सत्यनारायण जोशी, मदन मालवीय, बंसीलाल गो सर , शिव कल्याण, रामजी कल्याण, शैलेंद्र खोड़े, पप्पू आदिवाल, राजेश मारोट, मनोहर गौहर, अशोक तंबोली, बच्चू सिंह खोड़े, आदि समाज जन उपस्थित थेl श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कमल भाटी ने कियाl मेडिकल कॉलेज में देहदान पर डॉक्टरों की टीम ने परिवार को धन्यवाद देते हुए तत्काल प्रमाण पत्र प्रदान किया गयाl