Homeझाबुआकट्ठीवाड़ाDsk स्पोर्ट्स क्लब कट्ठीवाडा क़े तत्वाधान में आयोजीत रात्रिकालीन प्लास्टिक टूर्नामेंट का...

Dsk स्पोर्ट्स क्लब कट्ठीवाडा क़े तत्वाधान में आयोजीत रात्रिकालीन प्लास्टिक टूर्नामेंट का हुआ समापन रॉयल किंग भाबरा ने Dsk कट्टीवाड़ा क़ो हराकर ख़िताब किया अपने नाम 

कट्ठीवाड़ा /संपत धाकड़

कट्ठीवाड़ा 24 जनवरी से शुरू हुआ रात्रिकालीन प्लास्टिक टूर्नामेंट का भव्य स्वागत के साथ आज समापन हुआ,समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रुपमे मुकाम सिंह डावर भाजपा ज़िला मंत्री, कट्ठीवाड़ा मण्डल अध्यक्ष सुनील कनेश ,की उपस्थिति मे समापन हुआ। मुख्य अतिथि डावर द्वारा बताया गया की सभी युवाओं मे अपार प्रतिभा है उसे हम सहयोग कर उनकी प्रतिभा क़ो निखारने का काम करेंगे!

वही विजेता टीम रॉयल किंग भाबरा को 31000/- नगद राशी एवं ट्रॉफी भेंटकर उत्साह वर्धन किया। ज्ञात रहे कट्ठीवाड़ा रात्रिकालीन प्लास्टिक टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लिया और अपना सर्वोच्च प्रयास किया जिसमे कट्ठीवाड़ा, रॉयल किंग भाबरा ,आम्बुआ , अलीराजपुर ने अपना हुनर दिखाया और उपस्थिति दर्ज करवाई।

प्रथम रॉयल किंग भाबरा ने Dsk कट्ठीवाड़ा को हराकर ख़िताब अपने नाम किया।

द्वितीय पुरुस्कार 15000/-और ट्रॉफी सुनील कनेश द्वारा भेंट की गयी। वही 

तृतीय पुरुस्कार के रुपमे 7000/- नगद राशी और ट्राफी भावसिंग तोमर द्वारा दी गई ,

मेन ऑफ़ द सीरीज सानू क़ो धुलचंद राठौड़ द्वारा ,बेस्ट बॉलर टूर्नामेंट रिंकू राठौड़ क़ो धीरज गुप्ता द्वारा, बेस्ट बेस्टमैन टूर्नामेन्ट राहुल वलाया क़ो प्रकाश तोमर द्वारा , प्लेयर ऑफ़ द फाइनल मैच नवाज क़ो रवि बामनिया द्वारा दिया गया इस अवसर पर Dsk स्पोर्ट्स क्लब कट्ठीवाड़ा क़े समस्त युवाओं का पूरा सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!