अनियमिता का टीबी ऑफिस।
जिला क्षय अधिकारी के आगे बौने साबित हो रहे सीएमएचओ साहब।
सुना है साहब कहते है नेता भी मेरे सामने कुछ नहीं लगते
झाबुआ। जिले में स्थापित टीबी ऑफिस में अनियमितता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शासन द्वारा भेजी जाने वाली महंगी दवाइयां किस तरह से कचरे के ढेर में पड़ी है।
सूत्र बता रहे है जिला क्षय अधिकारी डॉ सावंत अजनार खुद को सीएमएचओ से बड़ा मानने लगे है और उन्होंने स्पष्ठ कर दिया है कि क्षय केंद्र का मैं प्रभारी हूँ यहाँ साशन के नियम मेरे अनुसार चलेंगे।
क्षय रोग झाबुआ में बड़ी समस्या है जिसके लिए साशन जमीनी कार्य के लिए कई योजनाएं बना रहे है किंतु हकीकत का आलम उक्त फ़ोटो से साफ प्रतीत हो रहा है।
उदयगढ़ में मैने नेताओं को नाकों चने चबवा दिए थे।
जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर सावन अजनार का कहना है कि मैं बहुत आर पार हूँ जब मैं उदयगढ़ में था वहाँ के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को मैने नाकों चने चबवा दिए थे कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता क्षय केंद्र तो मेरे अनुरूप चलेगा।
क्या जिम्मेदार करेंगे कार्यवाही या हो जायगी इतिश्री।
इस तरह साशन की दवाइयों को खुले कचरे में फेकने से स्पष्ठ को रहा है क्षय अधिकारी अपने कार्यों के प्रति कितने सजग है क्या उक्त मामले में प्रसाशन कार्यवाही करेगा या यूं ही इतिश्री कर ली जाएगी।