Homeझाबुआखवासागणतंत्र दिवस पर नगर मे निकली प्रभात फेरी,स्कूलों मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर नगर मे निकली प्रभात फेरी,स्कूलों मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अक्षय चौहान,खवासा 

75 वा गणतंत्र दिवस नगर मे धूमधाम से मनाया गया नगर मे बालक स्कूल से प्रभात फेरी निकली जिसमे ऐसी कड़ाके की ठंड मे भी बच्चों के हौसले बुलंद दिखाए दिये जिसमे छोटे छोटे बच्चे राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे प्रभात फेरी जो की मुख्य मार्ग होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंची जहा ग्राम पंचायत सरपंच गंगा बाई खराड़ी ने झंडा वंदन किया इसके बाद कन्या शाला स्कूल प्रांगण मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सभी स्कूलों के बच्चो ने देश भक्ति के उपर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे गाव के सेवानवृत्य प्रधान पाठक प्रकाश चंद पाटीदार,सरपंच गंगा बाई खराड़ी,जनपद उपाध्यक्ष माया प्रेम सिंह चौधरी उप सरपंच मनोहर बारिया सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी सचिव कांतिलाल परमार,मंजू पाटीदार,राकेश पाटीदार के साथ ग्राम पंचायत के पंच,नगर के वरिष्ठजन,शिक्षक आदि उपस्तिथ थे।

हनुमान मंदिर पर एबीवीपी ने किया झंडा वंदन 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झंडा वंदन का कार्यक्रम किया गया जिसमे मुख्य अतिथि रिटायर सैनिक कुलदीप सिंह चुण्डावत द्वारा झंडा वंदन किया गया इस दौरान एबीवीपी के उपाध्यक्ष रवी सेन,नगर मंत्री मनीष सेन के साथ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मिशन स्कूल मे नगर के पत्रकारों को किया सम्मानित किया

स्थानीय संत टेरेसा स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । यह कार्यक्रम पत्रकार संघ की खवासा इकाई की उपस्थिति आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माही की गूंज के प्रधान संपादक संजय भटेवरा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर अल्फ्रेड ने की । इस कार्यक्रम में संस्था के नन्हे नन्हे नोनीहालों ने नयनाभिराम नृत्य ,योगा एवं गीत प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम का संचालन सिस्टर शैलजा ,कमलेश श्रोत्रिय और संस्था के बच्चों ने किया । संस्था की प्रिंसिपल सिस्टर बैंसी एवं संस्था प्रबंधक सिस्टर मेलिटा ने खवासा के सभी पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह भेट किए । संस्था के संभाग स्तरीय खेलकूद में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया । मुख्य अतिथि संजय भटेवरा ने सम्बोधित करते हुए बच्चों को कहा की हमारे देश को आदर्श बनाने के पहले हमे खुद को आदर्श बनना होगा देश अपने आप आदर्श बन जायेगा। झाबुआ लाईव के युवा पत्रकार अर्पित चोपडा ने सम्बोधित करते हुए कहा की पत्रकार को दिन रात मेहनत करना पड़ता है फिर भी उसे कुछ नही मिलता है एक खबर से एक पक्ष साथ रहेगा ओर एक पक्ष दुश्मन बन जायेगा। जो हमे यहां अतिथि के रूप मे सभी पत्रकारों को बुलाया इसके लिए स्टाप का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पधारे सभी पत्रकारों का धन्यवाद भाषण संस्था के वरिष्ठ अध्यापक जोसफ माल एवं देवचंद सर ने दिया ।कार्यक्रम में खवासा इकाई के अध्यक्ष पत्रकार मुकेश चौहान,अक्षय चौहान,सुनील सोलंकी, आनंदीलाल ,रितिक परमार,आयुष पाटीदार,पधुमन वैरागी उपस्थित आदि थे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!