हेमन्त राठौड़
करड़ावद गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोऊल्लास के साथ मनाया गया।, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुबह-सुबह अपने स्कूल ड्रेस कोड के साथ पहुंचे। हायरसेकेंडरी स्कूल की कार्यशाला में ध्वज वंदन किया गया, उसके बाद बैंड बाजे के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। जो ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच रामसिंह सिंगाड़ ने ध्वज वंदन किया उसके बाद राष्ट्रगान हुवा ।
प्रभात फेरी के आगे बढ़ते हुए गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र राठौड़, सरपंच रामसिंह सिंगाड, संतोष जायसवाल ,धर्मेंद्र गांधी, प्यारेलाल वैष्णव ,मोहन राठौड़ सचिव रामकिशन वर्मा,वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोलंकी,हेमंत राठौड़ शामिल थे। , सभी अतिथियों का स्वागत बालिका द्वारा पुष्प माला से किया गया । उसके बाद देश भक्ति गीत पर रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन हाई स्कूल प्राचार्य गोपाल काग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आभार , वार्डन अंजुम खान ,सुनीता मौर्य सहायक वार्डन,रोशनी आंजना , आशा आंजना, करीना आंजना गायत्री भाबर,गीता भूरिया रिमेडियल शिक्षिकाएं एवं चौकीदार रसोईने समस्त स्टाफ द्वारा आभार माना गया।