रिंगनोद:- (योगेश गवरी) श्री राम लाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त रिंगनोद मे नगर चौरासी का आयोजन हुआ इस अवसर पर नगर के प्रत्येक घरो के आंगनो मे रंगोली बनाई एव आकर्षक विद्युत सजावट की गई प्रतिदिन राम फेरी का आयोजन किया जा रहा था रविवार की रात्रि में विशाल शोभायात्रा के साथ राम फेरी का आयोजन हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते शिव शक्ति अंबिका चौक पर समापन के उपरांत राम स्त्रोत पाठ का आयोजन हुआ

सोमवार 22 तारीख को रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर नगर के सभी मंदिरों पर सुबह से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे सभी मंदिरों पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरण किया। महिला द्वारा मंदिरों पर मंगल गीत गाए साथ ही आतिशबाजी की गई शिव शक्ति का अंबिका चौक पर शाम 5:00 बजे नगर चौरासी का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओ ने इस महाप्रसाद का लाभ लिया