झाबुआ। अरे भाई लोगों… जरा पता तो करो… कौन है ये जिला पंचायत स्तर के अधिकारी का पति… जो बडा शराब शबाब और कबाब का शौकिन है.. जिसकी इतनी दादागिरी है कि वो सरपंचों को डराता धमकाता रहता है… सुना है घर बैठे बैठे ये सरपंचों को बुलवाता है और पुलिया, स्टॉप डेम सीसी रोड के निर्माण की स्वीकृति के लिए किसी से 50 तो किसी 70 से 80 हजार रूपयों की मांग करता है जो नही देता है उसके कार्य स्वीकृत नही होने की धमकी देता है.. मजबुरन सरपंचों को अपनी पंचायत का कार्य स्वीकृत करवाने ये मोटी रकम देनी ही पडती है.. अब भियां पत्नि अधिकारी है तो डरेगा हर कोई… और काम करवाना है तो रकम देनी पडेगी। नही तो मेडम जी के पति पंचायतों का विकास होने ही नही देंगे… क्योंकि उन्हें तो पता है कि किस पंचायत ने किस काम की स्वीकृति के लिए आवेदन दिया है… ऐसे बहुत से होते है जो पत्नियों की कमाई घर बैठे बैठे खाते है… ये पहले पति है जो खाते भी है और वसुली भी करते है। अब भाई लोगों कौन है ये पंचायत स्तर के अधिकारी का पति जरा पता तो करो आप लोगों को पता चले तो मुझे बताईयेगा… मुझे पता चलेगा तो मैं आप लोगों को बताउंगा…!