Homeअलीराजपुरभाभराभाभरा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी के द्वारा इस प्रकार भ्रष्टाचार...

भाभरा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी के द्वारा इस प्रकार भ्रष्टाचार कर स्कूलों के हाल किए जा रहे है शिक्षा के मंदिर की दुर्दशा देखिए अधूरे निर्माण पड़े हुवे है और विडियो और फोटो कोई ना ले और कोई देख न ले स्कूलों के दरवाजे वेल्डिंग से सील कर दिए गए है

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्र शेखर आजाद नगर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी के पुरे ब्लॉक में कारनामे ऐसे की कई विद्यालय भवन अधूरे पड़े है और राशि का आहरण कर लिया गया है और इस राशि का उपयोग कहा किया उसकी कोई भी जानकारी नहीं साथ ही आज तक भवन अधूरे और खंडर में तब्दील हो चुके है ।जिनके अंदर कोई मलमूत्र या गंदगी ना कर दे जिसके लिए शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के शिक्षको को वेल्डिंग मशीन बुलवाकर दरवाजे वेल्डिंग के सिल करवा रखे है जिससे कोई अंदर ना आ सके और कोई पत्रकार वीडियो या फोटो ना ले सके जब वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता ने इस स्कूल का दौरा किया तब इस स्कूल के हालात सामने आए है

जिनको देख कर हालत पाषाण काल की याद आ गई और आसपास गंदगी इतनी है की छात्र और छात्रओ के शौचालय की भी साफ सफाई आज तक नही हुई होगी और ना ही उसकी छत है क्योंकि सारे ब्लॉक में इस बात के लिए कमिसन का खेल खेला जा रहा है शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी कई वर्षो से अंगत की तरह भाभरा ब्लॉक में शिक्षा अधिकारी बनकर बैठ गए है ना इसका कही ट्रांसफर होता है ना ही इसके किए हुवे भ्रष्टाचार की जांच आज आज वेड फलिया ग्राम बड़ा खुटाजा की इस विद्यालय के हाल देखकर अगर कोई भी जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही नहीं की तो समझ जाना चाहिए जिले के अधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की जांच भी करने से कतराते है क्योंकि जो कुछ यह भ्रष्टाचार करते है उनमें से इनको भी कमिसन दिया जाता है ।

सूत्रों के हवाले से खबर है की इनकी जुग्गत राजनेताओं और बड़े बड़े जनप्रतिनिधियों तक है जिनके कारण जिले के अधिकारी भी देख कर भी इनके भ्रष्टाचार को अनदेखा कर देते है जिनसे आज भाभरा ब्लॉक में भ्रष्टाचार चरम पर है और इनका बखूबी साथ इनके अधीनस्थ सारे कर्मचारी और अधिकारी देते है जिनके कारण आज तक इनके भ्रष्टाचार की कोई भी बात विभाग की चार दिवारी से बाहर ही नही जाती और इन्ही चार दिवारी में ही दब कर दम तोड देती है ।

आगे वॉइस ऑफ झाबुआ में अनेक द्वारा किए गए कई भ्रष्टाचार के काले कारनामे एक के बाद एक उजागर करेंगे जिनको आप अगले अंक में पड़ेंगे ।।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!