कल्याणपुरा :- भरत शर्मा
अयोध्या मे भगवान श्री रामजी कि प्राण पतिष्ठा होने वाली है, इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे उपस्थित रह कर इस ऐतिहासिक और आलौकिक पल के साझी बनने के लिए हरकोई उत्साहित है, समग्र देश और विदेश रामलल्ला के दर्शन को आतुर हो रहे है, वही गुजरात के बिलिमोरा गांव के 26 युवक और 4 युवतियाँ कुल 30 युवाओ ने 30 कम दौड़ लगाकर 22 जनवरी को होने वाली भव्य श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा मे महोत्सव कार्यकम उपस्थित होने निकले है, जो गुजरात के सूरत बड़ोदा दाहोद कल्याणपूरा होते हुवे मोहनकोट गांव मे रात्रि विश्राम किया |

वही गांव के सरपंच और युवा ने स्वागत किया व उनके ठहरने कि उचित व्यवस्था की,उपस्थित युवा ओ द्वारा जय श्री राम के नारे से पुरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वही 30 युवाओं के साथ 10 सेवाभावी लोग भी अयोध्या पहुचेगे |अयोध्या तक दौड़ लगाकर इन युवाओं का उदेश्य इतना है की समग्र भारत मे एकता बनी रहे, युवाओं मे धर्म के प्रति और लोगो मे स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने हेतु अयोध्या तक दौड़ लगाकर जाने का संकल्प लिया है, वही यहां से उज्जैन होते हुवे अयोध्या के लिए प्रस्थान किया है |