कट्ठीवाड़ा /संपत धाकड़
कट्ठीवाड़ा नगर में आज अलीराजपुर विधानसभा से विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत उसके पश्चात बिरसा चौक पर बिरसा प्रतिमा पर मंत्री द्वारा माल्यार्पण किया

जहां ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, सहा. सचिव,स्वास्थ विभाग ,एवं सेकड़ो की संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा उत्साह पूर्वक केबिनेट मंत्री नागरसिह चौहान का भव्य स्वागत किया गया माननीय मंत्री एवं साथ पधारे समस्त पार्टी पदाधिकारियों का कट्ठीवाड़ा मंडल द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया ।

माननीय केबिनेट मंत्री नागरसीह चौहान ने जनपद कार्यालय में भाजपा कारकर्तावो से वर्तालाब करते हुए कहा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी सभी कार्यों को तत्परता से कराया जाएगा, नए दायित्व में पूरे प्रदेश की ईमानदारी व निष्ठा से सेवा कर पूरे आलीराजपुर जिले का मान बढ़ाएंगे पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे
इस अवसर पर भाजपा कट्ठीवाड़ा जनपद अध्यक्ष सर्मी भादू पचाया ,मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश, जनरल चौहान,प्रवीण चौहान,जनपद सदस्य इडलसीग तोमर,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय बामनिया, जयराज जादव , अशोक बारिया आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। आभार मंडल अध्यक्ष सुनील जी कनेश ने माना