Homeधारसरदारपुरघोडा रोजडा से परेशान किसानो ने मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन...

घोडा रोजडा से परेशान किसानो ने मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन नष्ट फसलो का उचित सर्वे कर मुआवजा प्रदान करने की रखी मांग

सरदारपुर:- सरदारपुर क्षेत्रों के समस्त ग्रामो मे घोडा रोजडा द्वारा किसानो की फसलो को अत्यधिक नुकसान पहुचाया जा रहा है जिसको लेकर सोमवार को किसानो द्वारा सरदारपुर एसडीएम कार्यालय पर पहुँच कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर एसडीएम विशाल धाकड को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे बताया गया है कि घोडा रोजडा द्वारा प्रतिवर्ष फसलो को नुकसान पहुचाया जाता है लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा घोडा रोजडा द्वारा किए जाने वाले नुकसान पर कोई ध्यान नही दिया जाता है जिससे किसान वर्ग आक्रोशित है। प्रदेश सरकार द्वारा घोडा रोजडा को किसान द्वारा मारने की अनुमति भी प्रदान नही की जाती है जिससे किसानो की समस्या का समाधान नही हो रहा है। इसलिए सरदारपुर तहसील मे घोडा रोजडा द्वारा फसलो को पहुचाए जा रहे नुकसान का उचित सर्वे कर किसानो को मुआवजा प्रदान किया जाए एवं घोडाराज को मारने की अनुमति प्रदान की जाए ताकि किसानो को राहत मिल सके। ज्ञापन का वाचन दिनेश चैधरी हनुमन्त्याकांग ने किया, इस दौरान विजय पाटीदार, गोपाल मारू, शंभुसिंह पटेल, राजु पटेल, संतोश मारू, मोहन मारू, गोपाल दांगी, कालुसिंह दांगी, आनन्दीलाल पाटीदार, जितेन्द्र पाटीदार, जयप्रकाश त्रिवेदी, मुन्नालाल मारू आदि किसानगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!