Homeझाबुआखवासानवनियुक्त कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं निर्मला भूरिया का नगर आगमन...

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं निर्मला भूरिया का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया

अक्षय चौहान,खवासा 

प्रथम नगर आगमन के दौरान हुआ,खवासा भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दोनो कैबिनेट मंत्री का धूमधाम से स्वागत किया,थांदला रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश हांडी कुंडी के घर पर स्वागत किया गया वही स्वल्पाहार कराया गया,वही बाद में हनुमान चौक पर ग्राम पंचायत और भाजपा कार्यकर्ताओ ने दोनो मंत्रियों का स्वागत किया।

ग्राम पंचायत ने नगर की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

ग्राम पंचायत ने कैबिनेट मंत्री को नगर की मुख्य समस्या जल समस्या से अवगत कराते हुए लिखित आवेदन दे कर बताया की खवासा क्षेत्र मे माही उद्वहन सिंचाई परियोजना पाइप लाइन न १६ को सरदारपुर धार झाबुआ को खवासा तक बढ़ाया जाये ताकि क्षेत्र के किसानो और आमजन को लाभ मिलेगा एवं प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन योजना का लाभ खवासा को भी मिले जिससे गांव मे सुचारु रुप से जल प्रदान किया जा सके और अन्य समस्या का ज्ञापन सोपा,जिस पर मंत्री ने जल्द से जल्द समस्या को हल करवाने का अश्वाशन दिया।

सभा को सम्बोधित किया

वही सभा को सम्बोधित करते हुए केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा की इतनी ठंड मे भी आप जैसे कार्यकर्ता हमारे लिए खड़े हे यही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है मे आपको विश्वास दिलाता हु की भाजपा की सारी योजना का लाभ हम अंतिम व्यक्ति तक पहुचायंगे। केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने सम्बोधित् करते हुए कहा की मुझे जो सरकार द्वारा मंत्री बनाया गया हे इसका सीधा लाभ अपने जिले को मिलेगा ओर सभी की समस्या का हल करना सबसे पहली जिम्मेदारी रहेगी ओर् २२ जनवरी को प्रभु श्री राम के मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा हे सभी को उस दिन दीवाली धूमधाम से मनाना हे ५०० सालो बाद ये अवसर हमे मिला है,वही सभा को संबोधित करते हुए सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा की अब हमारे क्षेत्र के दो मंत्री हे तो हम हमारे क्षेत्र का कार्य डबल ताकत के साथ भोपाल से कराएंगे ओर कहा की खवासा का जो बामनिया रोड पर बायपास हे जो बाजना रोड पर निकलता है उसे हम मंत्री निर्मला भूरिया से जल्द से करवा कर ट्रैफ़िक समस्या का हल करवाने की बात कही।

यह थे उपस्थित।

मंच पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक,जिलाध्यक भानु भूरिया आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र भगत द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!