रायपुरिया @परिवेश पटेल
परंपरा के अनुरूप 23 दिसम्बर को माँ भद्रकाली माता को पोशाक चढ़ाने के बाद विधिवत मेले का शुभारंभ हुवा । मेले के शुभारंभ का फीता नवनिर्वाचित विधायक निर्मला भुरिया ने मेला का शुभारभ किया । मवेशी मेले की आयोजक ग्राम पंचायत होगी लेकिन पंचायत बाड़ी के साथ ग्रामीणओर प्रशासनिक अधिकारी भी इस मेले के आयोजन में मार्गदर्शन ओर सहयोग इस लिहाज से करते आए की यह माँ का मेला परंपरागत है ओर क्षेत्र की शान भी है । मेले में मध्यप्रदेश के दूरदराज अंचलों के साथ महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान के साथ ग्राम रायपुरिया के भी कई व्यापारी मेले में अपनी दुकान लगाते है। मेले में मनोरंजन के आइटमों के साथ झूले,चकरी सर्कस आदि होते है ।

आयोजक ग्राम पंचायत रायपुरिया ने मेले के आयोजन की सभी तैयारियां व आवश्यक लिखित कागजी कार्रवाही पृरी कर ली है । मेले में आने वाले व्यापारियों की सुरक्षा के लिए रायपुरिया पुलिस के साथ जिले से पुलिस बल की मांग भी ग्राम पंचायत ने कर ली है । रायपुरिया सरपंच होम्मी नन्दु निनामा ने बताया कि मेला संस्कृति की धरोहर है और इस तरह का आयोजन करना संस्कृति को जीवित रखने के समान होता है। मेले में दुकान लगाने के लिए में दुकानदारों झूले वालो को आमंत्रित करता हु मेले के दुकान लगाने के लिए ब्लाक की एक विधिवत प्रक्रिया होगी जिसका सभी को पालन करना होगा ।कार्यक्रम में पंचायत के उपसरपंच दीपीका पवन सोलंकी, समस्त पंचगण एवं मण्डल अध्यक्ष शांतीलाल मुणिया,अजजा मोर्चे जिलाअध्यक्ष अजमेरसिंग भुरिया,किसान मोर्चअध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार,पूर्व मंडी अध्यक्ष भरतलाल ,सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी युवामोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार पंचायत भवन के सभागृह में सभी ग्रामीण जन को संबोधित किया गया कार्यक्रम का संचालन नाथुलाल पाटीदार ने किया ग्राम पंचायत सचिव तोल सिंह निनामा सह सचिव राजेंद्र कर्मचारी आभार नन्दु निनामा ने किया ।