संवाददाता@-सुनील खोड़े
————————————-
झाबुआ। विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी की नजरे मंत्रिमंडल पर अटकी पड़ी हुई है। मंत्रिमंडल विस्तार की स्थिति असमंजस की स्थिति में है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी कयास और प्रयास के साथ-साथ जोड़-तोड़ भी लगाये जा रहे हैं। नवागत मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में किसको स्थान मिलेगा सभी की नजरे इस और टिकी हुई है। इसी के बीच झाबुआ जिले की एक मात्र पेटलावद विधानसभा सीट 195 से सुश्री निर्मला भूरिया ने अपनी जीत दर्ज की बाकी दो सीटो पर कॉंग्रेस का कब्जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में निर्मला भूरिया का नाम मंत्रिमंडल की सूची में शामिल है और आज-कल में ही मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा हो सकती है। हम बात करें इंदौर की तो इंदौर से इस बार रमेश मेंदोला का नाम मंत्रिमंडल की सूची में अंकित है तुलसी सिलावट महेंद्र हार्डिया और उषा ठाकुर को भी मंत्रिमंडल में प्राथमिकता मिल सकती है। केंद्रीय नेतृत्व की मोहर के बाद मंत्रिमंडल की सूची जारी होगी और हो सकता है मंत्रिमंडल की सूची अलग-अलग हिस्सों में जारी होगी.. गौरतलब है की निर्मला भूरिया स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की पुत्री है और ऐसी स्थिति में झाबुआ अलीराजपुर आदिवासी बाहुल्य जिला हैं। और स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया के साथ निर्मला भूरिया का नाम जुड़ा है और इस क्षेत्र में निर्मला भूरिया का नाम काफी मायने रखता है अगर निर्मला भूरिया को मंत्री पद से नवाजा जाता है तो निश्चित ही आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्मला भूरिया झाबुआ अलीराजपुर के साथ-साथ रतलाम पर भी निर्मला भूरिया का अच्छा खासा प्रभाव रहेगा और निश्चित ही लोकसभा चुनाव का डंका भी बजेगा और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार भी जीतेगा ..