Homeझाबुआसरपंच उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित महेंद्र डामोर ने भरा फॉर्म सैकड़ो समर्थकों...

सरपंच उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित महेंद्र डामोर ने भरा फॉर्म सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे तहसील कार्यालय

झाबुआ झाबुआ ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत करडावद् बड़ी के सरपंच छगन डामोर के निधन के पश्चात रिक्त हुई सीट पर पंचायत के उपचुनाव हो रहे हैं नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2023 निश्चित है वही 23 को नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी 26 दिसंबर को नाम वापस लिए जाएंगे वहीं 5 जनवरी को मतदान होगा 9 जनवरी को विकासखंड स्तर पर मतगणना होगी

 

आज गुरुवार को करणा वद बड़ी सरपंच पद के लिए अपना नाम निर्देशन पत्र जमा करने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हेमचंद डामोर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश डामोर सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण जनों के साथ दिवंगत सरपंच छगन डामोर के पुत्र महेंद्र डामोर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार संजय गर्ग के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया इस अवसर उप सरपंच प्रदीप गुर्जर मुकेश बैरागी नगिन लाल संदीप भानपुरिया नरवे सिंह हेमराज डामोर जितेंद्र डामोर रणछोड़ लाल रुमाल सिंह बापू सिंह मलजी सहित पंचायत के समस्त पंच गण उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!